PM Modi in USA भारत-US के रिश्ते विक्रेता-खरीदार से आगे बढ़े: पीएम मोदी

PM Modi in USA भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। यहां भारत का राष्ट्रगान गाया और बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए।
लाइव अपडेट PM Modi Us Visit Live News in Hindi
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया गया कि अल्पसंख्यकों को बचाने के लिए मोदी सरकार क्या कदम उठा रही है? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि लोग कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र है। भारत असल में लोकतंत्र है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडन ने कहा लोकतंत्र हमारे डीएनए में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने इसे शब्दों में ढाला है संविधान के रूप में। हमारी सरकार संविधान के आधार पर लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर चलती है। हमने सिद्ध किया है कि हमारी सरकार लोकतंत्र को लेकर जीते हैं। जब हम लोकतंत्र को लेकर जीते हैं तब भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर मानवाधिकार नहीं है, तो लोकतंत्र ही नहीं है। भारत तब सबका प्रयास, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र लेकर चलते हैं। भारत में जो लोगों के अधिकार हैं, वे उन्हें मिलते हैं। भारत में किसी तरह के भेदभाव नहीं हैं। न ही धर्म के आधार पर, न जाति के आधार पर, न अन्य किसी आधार पर।
साझा बयान जारी करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि पीएम मोदी और हमारे बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बातचीत हुई। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अमेरिका और चीन के रिश्ते और भारत-अमेरिका के रिश्ते में यही फर्क है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधें हैं। हम विश्वास करते हैं कि हम अपने लोगों का सम्मान करते हैं।
आज हमने आर्टेमिस अकॉर्ड में शामिल होने का निर्णय लेकर अपने स्पेस ऑपरेशन में नई उड़ान भरी है। भारत और अमेरिका की साझेदारी की। आज सुबह व्हाइट हाउस में इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण हैं कि इंडियन अमेरिकन हमारे रिश्तों का आधार है। हम बेंगलुरु-अहमदाबाद में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय़ का सम्मान करते हैं। भारत भी सिएटल में कॉन्स्युलेट खोलेगा।
पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों के संपूर्ण स्पेक्ट्रम की समीक्षा की और साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक संयुक्त प्रेस बयान देंगे।
पीएम मोदी और जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। यहां दोनों नेता भारत और अमेरिका संबंधों, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद दुनिया एक नया रूप ले रही है। इस काल में भारत और अमेरिका पूरे विश्व के सामर्थ्य को बढ़ाने में सक्षम होगी। दोनों देश साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रपति बाइडन और मैं भारत अमेरिका संबंधों और अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बात करेंगे। मुझे विश्वास है कि आज की हमारी बातचीत हमेशा की तरह सकारात्मक और उपयोगी रहेगी। मुझे यहां संसद में दूसरी बार बोलने का मौका मिलेगा इस सम्मान के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत का तिरंगा और अमेरिका का झंडा (द स्टार्स एंड स्ट्राइप्स) हमेशा नई ऊंचाइयां छूते रहे। जय हिंद, गॉड ब्लेस अमेरिका








