नई दिल्ली। देश आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर जगह, हर ओर आजादी के जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकबार फिर लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। पीएम मोदी फिलहाल लालकिले से देश को संबोधित कर रहे हैं।
आतंकवाद को संरक्षण देने और समर्थन करने वालों को बेनकाब होना चाहिए’
‘आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा’- मोदी
तीनों सेनाओं का सेनापति होगा ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’- PM मोदी
‘वन नेशन, वन इलेक्शन पर चर्चा होनी चाहिए, पूरे देश में एकसाथ चुनाव की बात होनी चाहिए’
आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने की इच्छा रखती है, इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए- मोदी
2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए- मोदी
‘5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है, मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा’
हमें लंबी छलांग लगानी होगी, भारत को ग्लोबल स्तर पर मिलाने के लिए काम करना होगा
हमारी सरकार ने 1450 कानून खत्म किए, हर कारोबार को आसान बनाने की कोशिश की गई
ईमानदारी, पारदर्शिता पर बल दिया गया- मोदी
सामान्य लोगों का सपना सामान्य व्यवस्था का- मोदी
व्यवस्था चलाने वालों के दिल और दिमाग में बदलाव जरूरी- PM मोदी
रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारी दखल कम हो- PM मोदी
न सरकार का अभाव हो, न दबाव हो- मोदी
भ्रष्टाचार दीमक की तरह जीवन में घुस चुका है- PM मोदी
आबादी को जागरूक और स्वस्थ रखना जरूरी- पीएम मोदी
सीमित परिवार रखने से खुद के साथ देश का भला- PM मोदी
छोटा परिवार रखने वालों से सीखने की जरूरत- मोदी
छोटा परिवार रखने वाले सच्चे देशभक्त की तरह- PM मोदी
जनसंख्या विस्फोट पर ध्यान देने की जरूरत
परिवार को सीमित करने में ही देश का भला- पीएम मोदी
सरकार के 10 हफ्तों में ही बड़े फैसले लिए- पीएम मोदी
‘जल जीवन मिशन के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम किया’
जल जीवन मिशन पर 3.5 लाख करोड़ खर्च करेंगे- मोदी
जल जीवन मिशन को लेकर आगे बढ़ेंगे- PM मोदी
आतंकवाद से लड़ने का मजबूत संकल्प- मोदी
370, 35ए की वकालत करने वालों ने इसे स्थायी क्यों नहीं किया- मोदी
‘GST से एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा हुआ’
जम्मू कश्मीर, लद्दाख के लोगों को नया पंख मिले- PM मोदी
‘अनुसूचित जाति, जनजाति को समान अधिकार मिले’
जम्मू कश्मीर में महिलाओं को अधिकार मिलने चाहिए- मोदी
370 की वकालत करने वालों से देश पूछ रहा है सवाल- मोदी
370 को कुछ लोग तराजू से तौलते हैं- नरेंद्र मोदी
जो 70 साल में नहीं कर पाए हमने 70 दिन में किया- PM मोदी
70 साल की व्यवस्था ने अलगाववाद, आतंकवाद को जन्म दिया- मोदी
हम समस्याओं को ना टालते हैं, ना पालते हैं- पीएम मोदी
सती प्रथा खत्म कर सकते हैं तो तीन तलाक क्यों नहीं- मोदी
मुस्लिम बहनों को हक देने में हम हिचकते नहीं- PM मोदी
मुस्लिम बहनों को तीन तलाक का डर जीने नहीं देता था- PM मोदी
‘मुस्लिम बहनों के सिर पर तीन तलाक की तलावर लटकती थी’
आज सामान्य नागरिक का स्वर, देश बदल सकता है- PM मोदी
2019 का चुनाव जनता ने लड़ा- PM मोदी
सबका साथ, सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे- पीएम मोदी
2014 से देशवासियों में निराशा थी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिली- PM मोदी
आतंक से जुड़े कानूनों में हमने बदलाव किए- पीएम मोदी
370 का हटना, पटेल के सपने के साकार होने जैसा- PM मोदी
अनुच्छेद 370, 35ए को हटाया गया- PM मोदी
देश के विकास में योगदान करने वालों को नमन- PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने लालकिले पर अपना संबोधन शुरू किया।
पीएम मोदी ने लालकिले पर झंडा फहराया है।
इससे पहले पीएम मोदी लालकिला पहुंचे थे।
राजघाट पर महात्मा गांधी को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी है। लालकिले पर तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
