Site icon Yashbharat.com

PM मोदी बोले: यह सुशासन की जीत है, जनादेश हमें काम करने की शक्ति देगा

Screenshot 20251114 170741 Chrome

PM मोदी बोले: यह सुशासन की जीत है, जनादेश हमें काम करने की शक्ति देगा। बिहार चुनाव के नतीजे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन की जीत बताया है. उन्होंने कहा है कि विकास की जीत हुई है. जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।

PM मोदी बोले: यह सुशासन की जीत है, जनादेश हमें काम करने की शक्ति देगा

सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा

पीएम ने कहा कि आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

Exit mobile version