PM Modi On Election Result: चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, जनता का जताया आभार

pm modi 1

PM Modi On Election Result: चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया, जनता का जताया आभार°  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

कार्यकर्ताओं का आभार

पीएम ने कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि, इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।

नड्डा ने बताया ऐतिहासिक जीत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी अध्यक्ष ने चुनाव नतीजों को ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश की जनता को नमन! मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों, भाजपा की विचारधारा को जनता का समर्थन का प्रमाण है। नड्डा ने सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा औऱ पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि, डबल इंजन की सरकार मध्य प्रदेश को माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की यात्रा पर अनवरत आगे ले जाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें-  आम आदमी की थाली से महंगाई का बोझ कम करने की तैयारी! दालों की कीमतों पर सरकार का सख्त एक्शन; व्यापारियों को हर हफ्ते देना होगा स्टॉक का हिसाब, जमाखोरों पर गिरेगी गाज

राजस्थान और छत्तीसगढ़ नतीजों पर प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ नतीजों पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मिला यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है। यह परिणाम दर्शाता है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार, अराजकता, वादाखिलाफी और तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश की जनता ने भाजपा के ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास, सबका-प्रयास’ के मंत्र को समर्थन दिया है। भाजपा के 15 वर्ष के विकास रथ को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा था अब हम मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को और गति के साथ विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।