Site icon Yashbharat.com

PM मोदी ने हेलीकॉप्टर से चेन्नई टेस्ट का देखा नजारा, शेयर की खास तस्वीर

PM MODI

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई दौरे पर हैं। चेन्नई पहुंचते ही प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर जब एमए चिदंबरम स्टेडियम के करीब से गुजरा तो उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का नजारा दूर से देखा।

पीएम मोदी ने बिना देरी किए अपने ट्विटर हैंडल पर स्टेडियम की तस्वीर शेयर की, जिसमें सफेद पोशाक में खिलाड़ी दिख रहे हैं. ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने आसमान से इस मजेदार मुकाबले का दृश्य देखा।

 

पीएम मोदी रविवार को तमिलनाडु दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी ने अपने ट्विट्र हैंडल पर स्टेडियम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आसमान से चेन्नई में चल रहे दिलचस्प मुकाबले का दृश्य देखा.”

लब यह है कि प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी है कि दूसरा टेस्ट मैच दिलचस्प मोड़ पर है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने दूसरे दिन पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पहली पारी 134 रनों पर समेट कर मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

Exit mobile version