FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Plane Crash Ground Report: “आग की दीवार दिखी, फिर धमाका हुआ…”- चश्मदीद ने बताया भयावह नज़ारा

Plane Crash Ground Report: “आग की दीवार दिखी, फिर धमाका हुआ…”- चश्मदीद ने बताया भयावह नज़ारा। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत पर लटकता प्लेन, आसमान में धुएं का गुबार और जमीन पर चीखतीं आवाजें… कोई इधर भाग रहा है तो कोई उधर भाग रहा है।

Plane Crash Ground Report

किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा कि जो सड़क दोपहर में एकदम शांत थी, सन्नाटा पसरा था, वहां एकदम भागदौड़ कैसे होने लगी… ये स्थिति थी अहमदाबाद के मेघानी इलाके में, जहां गुरुवार दोपहर के समय एयर इंडिया का बी-787 ड्रीमलाइनर विमान (AI-171) क्रैश हो गया. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है। लेकिन घटनास्थल से आ रहीं तस्वीरें बड़ी भयावह हैं. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हादसे के समय घटनास्थल के आसपास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यहां से 200 मीटर की दूरी पर उसका ऑफिस है. आज दोपहर के समय जैसे ही मैं कार्यालय से बाहर निकला, मैंने बहुत तेज आवाज सुनी. अचानक से पूरे क्षेत्र में धुआं भर गया. चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लीं. शुरू में यह सब देखकर मैं डर गया. मेरे रोंगटे खड़े हो गए. किसी तरह हिम्मत करके मैं घटनास्थल के पास पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल के पास मैंने जो देखा, वो और भयावह था. मलबा बिखरा हुआ था, चारों तरह आग लगी हुई थी और धुआं उठ रहा था. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. थोड़ी देर बाद जब धुआं कुछ कम हुआ तो हमें पता चला कि विमान के पंख यहां गिर हुए हैं और एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमें हताहतों के बारे में नहीं पता, लेकिन जिस बिल्डिंग पर ये विमान गिरा, इसमें डॉक्टर वगैरह रहते हैं। Plane Crash Ground Report

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि