Latest

PhonePe Digital Wallet 50 प्रतिशत लाओ, काम कराओ के पोस्टर वॉर पर दी राजनीतिक पार्टियों को चेतावनी

कंपनी ने कांग्रेस की मप्र इकाई को ट्वीट कर चेतावनी

इसमें PhonePe का जिक्र भी किया गया है। इसी को लेकर PhonePe कंपनी ने कांग्रेस की मप्र इकाई को ट्वीट कर चेतावनी दी है और कहा है कि उसके ब्रांड का पोस्टर में अवैधानिक तरीके से उपयोग किया गया है।

बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन

कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के भी क्‍यूआर कोड के साथ जगह-जगह पोस्‍टर नजर आए थे, जिनमें बार कोड और स्कैनर लगाकर उन्‍हें भ्रष्ट बताया गया था। जवाब में सीएम शिवराज सिंह चौहान के भी जगह-जगह ऐसे ही पोस्‍टर लगाए गए, जिनमें बार कोड के साथ डिजिटल यूपीआइ एप फोनपे का भी जिक्र किया गया। इसी को लेकर अब फोनपे ने आपत्‍ति जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है।

 

 कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा- PhonePe लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क

फोनपे कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल इसको लेकर प्रतिक्रिया दी और मप्र कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा- PhonePe लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। फोनपे के बौद्धिक संपदा अधिकारों का किसी भी तरह से अनाधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा। हम मप्रकांग्रेस से विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे ब्रांड, लोगो व रंग को दर्शाते पोस्‍टरों व बैनरों को हटा लिया जाए। फोनपे किसी भी तीसरे पक्ष, चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, द्वारा उसके ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति जताता है। हम किसी भी राजनीतिक अभियान या पार्टी से जुड़े नहीं हैं।

 

 

Back to top button