Latestमध्यप्रदेश

चाय की दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा गया PHE कर्मचारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

चाय की दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा गया PHE कर्मचारी, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। छिंदवाड़ा के खजरी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने चाय की दुकान पर दबिश देकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

PM Kisan: 23वीं किस्त का इंतजार खत्म कब? जानिए जुलाई में किस दिन आ सकते हैं ₹2000

जानकारी के अनुसार, विभाग के एक बाबू और पंप अटेंडेंट ने मिलकर ठेकेदार से भुगतान के बदले 6% कमीशन की मांग की थी। परासिया तहसील के ग्राम अंबाडा निवासी ठेकेदार सौरभ मिश्रा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की थी।

शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम