Monday, May 18, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी जीआरपी पुलिस कटनी के गिरफ्त में

कटनी। विगत 8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी जीआरपी पुलिस कटनी के गिरफ्त में आया है।  न्यायालय जेएमएफसी कटनी के प्रकरण क्रमांक 2346/2016 तथा थाना जीआरपी कटनी के‌ अपराध क्रमांक 424/2016 धारा 401भादवि के मामले में 8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी रहमान खान पिता पप्पू उर्फ इस्तखार अहमद उम्र 29 वर्ष निवासी सिविल लाइन, पुराना पावर हाउस के पास ,वी डी अग्रवाल वार्ड थाना कोतवाली जिला कटनी मध्य प्रदेश को जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।

विगत 8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रधान आरक्षक 277 लव कुमार सिंह वरदान आरक्षक 272 बलराम दुबे आरक्षक 511 शिवेंद्र बहादुर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम