विश्व आदिवासी दिवस पर कटनी में निकली रैली, आदिवासी संगठन के लोग शामिल हुए
कटनी। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आज स्टेशन से रैली निकाली गई है जो की स्टेशन से प्रारंभ होकर कमानिया गेट, सुभाष चौक, कोतवाली तिराहा, मिशन चौक, चांडक चौक होते हुए, गुलमोहर गार्डन में समापन होगी, और सभा होगी। विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग इस रैली में शामिल थे।
विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह घटना उन उपलब्धियों और योगदानों को भी स्वीकार करती है जो आदिवासी लोग पर्यावरण संरक्षण जैसे विश्व के मुद्दों को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।

