Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी शहर में जगह जगह हुई नाग देवता की पूजा, शिवालयों में भक्तों का तांता

कटनी। नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर आज आजाद चौक गाटरघाट स्थित नाग देवता के मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई दूध से नाग देवता का अभिषेक किया गया।
नागपंचमी के शुभ अवसर पर शहर के विविध शिव मंदिर जैसा कटनी का सबसे प्राचीन मधई मंदिर एवं कटनी स्लीमनाबाद तहसील कुआ ग्राम में नाग देव का मंदिर है जो कटनी में एक मातृ ही नाग मंदिर है ।
सिद्ध बाबा मंदिर नाग देव की पूजा सभी श्रद्धालु भक्तों के द्वार बड़े ही भक्ति भाव से की गई नाग पंचमी का त्यौहार हिन्दू धर्म मे नाग को नाग देवता  का रूप  मानते हैं  माना जाता है कि यहां कटनी के अलावा दूर-दूर से सर्प दोष एवं जिसे सर्प काट लेता है लोग स्वास्थ्य होकर जाते हैं।
यहां पर नागपंचमी आज के दिन यहां दूर-दूर  से से लोग नाग देव मंदिर दर्शन करने के लिए आते हैं नाग पंचमी  के दिन सभी शिव मंदिर में भंडारा,एवं अखाड़ा पर कुस्ती  प्रतियोगिता कार्यक्रम अयोजित किये गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम