
कटनी। सीवर लाइन बिछाने हेतु वार्डों में खोदी जा रही सड़कों पर कब कहां का आवागमन मार्ग अवरूद्ध कर दिया जाए, देखने वाला कोई धनीधोरी नहीं। मतलब सीवर अव्यवस्था का फीवर बन गई है। निर्माणाधीन एजेंसी की मनमानी रहवासियों के लिए परेशानियों का सबब बन गई है नियमानुसार कहीं भी किसी भी तरह का सांकेतिक बोर्ड तक नहीं लगाया गया।
शहर को विकसित श्रेणी में लाने तथा सीवर लाइन बिछाने हेतु वार्डों में खोदी जा रही सड़कों से आमजन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है कब किस दिशा की सड़क को बंद कर दिया जाए किसी को कुछ भी पता नहीं चल पाता है।
समूचे शहर में नगर पालिक निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का ना तो कहीं कोई किसी तरह का सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं और ना ही आवागमन मार्ग बंद कर दिए जाने का बोर्ड लगाया जाता है। लोग आधे से अधिक मार्ग तय करने के बाद पुनः वापस लौटने को विवस हो जाता है। ठीक इसी तरह से कब किसने घर की निस्तारु पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी जाए कब पीने के पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी जाए कोई भी देखने सुनने वाला नहीं है।
लोगों ने महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित निगमायुक्त विनोद शुक्ल का इस दिशा में ध्यानाकर्षित करते हुए अपेक्षा जाहिर की है कि निर्माणाधीन एजेंसी को निर्देश दिया जाए कि वार्डवासियों को निस्तारु पाइप लाइन और पीने के पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हुए कार्य को अंजाम दिया जाए ताकि किसी भी परिवार को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।








