Patna Lok Sabha Result Live : पटना साहिब से कांग्रेस पिछड़ी, पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती आगे, रामकृपाल यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगे या मीसा भारती रिकॉर्ड तोड़ेंगी? रविशंकर प्रसाद सीट बचा लेंगे या कांग्रेस के पुराने दिग्गजों से आगे निकल जाएंगे अंशुल? अब
पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती लगातार आगे
पटनासाहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद को अब तक 93778 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित को 59748 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती को 49305 वोट जबकि रामकृपाल यादव को 32950 वोट मिले हैं।
पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे
पटनासाहिब सीट से रविशंकर प्रसाद करीब 11 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही हैं।
मीसा भारती 6022 से आगे चल रहीं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती रामकृपाल यादव से 6022 मतों से आगे चल रहीं हैं। मीसा भारती को अब तक 20447 वोट मिले हैं। वहीं रामकृपाल यादव को 14425 वोट मिले हैं।
पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही हैं
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए।
दूसरे राउंट में रविशंकर प्रसाद आगे
पटना साहिब लोकसभा सीट के बख्तियारपुर के दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3277, जबकि भाजपा को 3719 वोट मिले। दीघा के राउंड दो में कांग्रेस को 5789 वोट मिले, जबकि भाजपा को 7166 मत मिले। इसी सीट पर फतुहा विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस को 3432 मत मिले, जबकि भाजपा को 4838 वोट मिले।
पटना साहिब से कांग्रेस आगे
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के मातहत दीघा विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 4461 वोट मिले, जबकि भाजपा के रविशंकर प्रसाद को 3946 मत मिले हैं। चुनाव आयोग ने इसे घोषित कर दिया है।
पहले राउंड का परिणाम सामने आया
पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के पहले राउंड का परिणाम सामने आया है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी 3846 वोट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद हैं। रविशंकर को पहले राउंड में 4330 वोट मिले हैं।
पाटलिपुत्र से मीसा भारती आगे चल रही
पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट पर ईवीएम से गिनती शुरू हो चुकी है। पटना साहिब सीट में रविशंकर 500 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं।
दोनों सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट पर पोस्ट बैलेट की गिनती शुरु हो चुकी है। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा है। इसी बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया।
पटनासाहिब सीट पर पहले आएगा चुनाव परिणाम
पटनासाहिब में सबसे पहले परिणाम आएगा। यहां 2131 बूथ का मतदान होना है। यहां करीब 45 प्रतिशत ही मतदान होगा। दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन चुनाव जीत रहा है।
