Site icon Yashbharat.com

Patna विपक्ष ने भाजपा को रोकने पटना में बनाई रणनीति, 12 जुलाई को फिर होगी बैठक, ये नेता थे मौजूद

wp 1687518758999

Patna विपक्ष ने भाजपा को चुनाव में परास्त करने आज बिहार के पटना में रणनीति बनाई आगामी 12 जुलाई को यह बैठक शिमला में होगी। बैठक करीब ढाई घण्टे चली ।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, डी राजा, हेमंत सोरेन समेत कई नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप विपक्षी पार्टियों की मीटिंग हुई। इसमें सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगली मीटिंग अगले महीने होगी। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करें।

अभी जो शासन में हैं वह देश हित में काम नहीं कर रहे। वह देश के इतिहास को बदल रहे हैं। इसलिए हमलोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे।

संवाद में विपक्षी दलों के नेता सामूहिक प्रेस कांफ्रेंस करें। थोड़ी ही देर में विपक्षी नेता साझा बयान जारी करेंगे। इधर, सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार को विपक्षी दलों का संयोजक बनाया गया है। वहीं अगस्त माह में दिल्ली में विपक्षी नेताओं की अगली बैठक होगी। इस पर शीट शेयरिंग पर चर्चा होगी।

। करीब ढाई घंटे तक 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

Exit mobile version