मध्य प्रदेश के उमरिया में रेलवे ट्रैक पर पहाड़ी का हिस्सा गिरा, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मानपुर में एक मकान गिर गया है। पाली जनपद क्षेत्र में दो मकान गिरने की जानकारी सामने आ रही है। लगातार वर्षा के दौरान दो स्थानों पर बिजली भी गिरी है। हालांकि रात के समय बिजली गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
देखे वीडियो
https://x.com/yashbharat1/status/1827218059485950224?t=pi3Ef9kbvOLAyOiozuFiBw&s=08
नौरोजाबाद-डिंडोरी मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद
डिडौंरी एसडीएम और नौरोजाबद तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मरम्मत होने तक के लिए रास्ता बंदउमरिया, नौरोजाबाद। उमरिया जिले के नौरोजाबाद से होकर जाने वाला डिडौंरी का रास्ता चंगेरा से लेकर बटोंधा के बीच क्षतिग्रस्त हो गया है।
मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसे मरम्मत होने तक के लिए बंद कर दिया गया है। डिडौंरी एसडीएम रामबाबू देवांगन और उमरिया जिले के नौरोजाबद तहसीलदार अभयनंद शर्मा ने इस मार्ग का निरीक्षण किया और इसकी मरम्मत होने तक इस मार्ग को बंद करने के निर्देश दे दिए हैं।

