Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी में देर रात से जारी झमाझम बारिश, फिर भरी पुलिया, निचले इलाकों में पानी भरने की खबर

कटनी। जिले में शनिवार रात करीब 2 बजे से शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद एक बार फिर कटनी नदी सहित जिले के अन्य नदी-नाले में पानी काफी ऊपर आ गए हैं। बारिश के पानी शहर के निचले इलाकों के घरों में भर गया है। उधर जिले में कई पुलिया में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।

कटनी शहर के साथ जिले भर में निरंतर तेज बारिश से लोगों की चिंता बढ़ गईं हैं। देर रात सड़कों पर कई जगह जलभराव देखने मिला, लोग देर रात भी उठकर अपने घर को देख रहे थे। सुबह भी बारिश जारी थी।

मौसम विभाग ने कल ही चेतावनी दी थी वह सही साबित हुई पिछले करीब 7-8 घण्टे से जोरदार बारिश ने समूचा शहर फिर तरबतर कर दिया। निचली बस्तियों में पानी भरने की खबर है हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। जिस ढंग से बारिश जारी है उससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी हैं। यही स्थिति रही तो शाम तक कटनी जिले में नदी नाले उफान पर होंगे।

कटनी में सागर पुलिया का हॉल देखकर बारिश का अंदाजा लगाया जा सकता है जो फिर पानी मे से भरी है। यही हाल रंगनाथ मंदिर पुलिया तथा गायत्री नगर की भी है। खिरहनी ओव्हर ब्रिज के नीचे के अंडर पास में भी पानी भर रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम