Sunday, April 19, 2026
Latest:
Latest

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में एनआइए संशोधन बिल पेश

नई दिल्‍ली। संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) संशोधन विधेयक पेश किया। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद से देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की जान चली गई है और इससे निपटने में जांच एजेंसी एनआईए के बड़ी भूमिका है। दोनों सदनों के एजेंडे में मोटर व्हिकल एक्ट और सेरोगेसी से जुड़े बिल भी पेश किए जाएंगे।

इसका विरोध टीएमसी सांसद सौगत राय ने किया और कहा कि यह संसदीय नियमों के खिलाफ है और बिल को सदन में पेश नहीं किया जाना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि संसद परिसर में महात्‍मा गांधी की मूर्ति के पास असम कांग्रेस के सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्‍होंने मांग की है कि असम बाढ़ को ‘राष्‍ट्रीय समस्‍या’ घोषित की जाए। वहीं दोनों सदनों में विभिन्‍न मुद्दों पर कांग्रेस ने नोटिस पेश किया है। विपक्ष पर निशाना साधने के लिए केंद्र सरकारी एजेंसी का प्रयोग कर रही है यह कहते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्‍यकाल नोटिस का प्रस्‍ताव दिया है।

इसका विरोध टीएमसी सांसद सौगत राय ने किया और कहा कि यह संसदीय नियमों के खिलाफ है और बिल को सदन में पेश नहीं किया जाना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि संसद परिसर में महात्‍मा गांधी की मूर्ति के पास असम कांग्रेस के सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्‍होंने मांग की है कि असम बाढ़ को ‘राष्‍ट्रीय समस्‍या’ घोषित की जाए। वहीं दोनों सदनों में विभिन्‍न मुद्दों पर कांग्रेस ने नोटिस पेश किया है। विपक्ष पर निशाना साधने के लिए केंद्र सरकारी एजेंसी का प्रयोग कर रही है यह कहते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्‍यकाल नोटिस का प्रस्‍ताव दिया है।

राज्यसभा में आज आयुष मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी। सपा सांसद रामगोपाल यादव इस चर्चा की शुरुआत करेंगे और आखिर में मंत्री श्रीपद नाईक सदन में अपना जवाब रखेंगे।

– सांसद व असम कांग्रेस कमिटी के अध्‍यक्ष रिपुन बोरा ने राज्‍यसभा में शून्‍यकाल नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्‍होंने असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात पर दिया है।

लोकसभा अपडेट-

– आतंकवाद किसी एक जिला, एक राज्य, एक क्षेत्र का विषय नहीं है, ये अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है । हम चाहते हैं NIA किसी भी देश में जाकर जांच कर सके, इसलिए इसको और मजबूत बनाना चाहते हैं : जी. किशन रेड्डी, गृह राज्य मंत्री

– केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) संशोधन विधेयक पेश किया।

लोकसभा में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सरकारी कंपनियों के CSR के तहत खर्च किए जाने वाले फंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह पैसा सिर्फ प्रधानमंत्री राहत कोष में क्यों दिया जाता है, राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में क्यों खर्च नहीं किया जाता। जवाब में कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले साल कुल 7 हजार करोड़ से ज्यादा CSR में खर्च किया गया जिसमें से सिर्फ 8 करोड़ रुपया पीएम राहत कोष में आया है, ऐसे में सांसद का आरोप गलत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर पैसा पीएम राहत कोष में आता है तो उसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि वह पूरे देश के लिए है और जनता की ही जरूरतों के मुताबिक खर्च होता है।

– लोकसभा में आज परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इससे पहले रेलवे की अनुदान मांगों को चर्चा के बाद सदन से पारित कर दिया गया। इसके अलावा सदन में एनआईए संशोधन विधेयक पर भी चर्चा की जाएगी, इसमें जांच एजेंसी को ज्यादा अधिकार देने के प्रावधान किए गए हैं। दोनों सदनों के एजेंडे में मोटर व्हिकल एक्ट और सेरोगेसी से जुड़े बिल भी पेश किए जाएंगे।

– लोकसभा में दिव्‍यांग आर्मी सैनिकों के पेंशन पर कांग्रेस ने स्‍थगन प्रस्‍ताव दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष में संसद परिसर में स्थापित महात्मा गाँधी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं अधिकारीयों/कर्मचारियों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply