पापा, क्या विराट अब कभी नहीं खेलेंगे? – हिनाया का मासूम सवाल वायरल

Screenshot 20250531 150028 Chrome

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने 12 मई को सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका दिया था। प्रशंसकों को उनके इस फैसले से काफी निराशा हुई थी।

पापा, क्या विराट अब कभी नहीं खेलेंगे? – हिनाया का मासूम सवाल वायरल। इस खबर ने न केवल फैंस, बल्कि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की 8 साल की बेटी हिनाया को भी हैरान कर दिया था। हरभजन ने हाल ही में एक भावुक किस्सा साझा किया, जिसमें हिनाया ने कोहली से उनके संन्यास के बारे में सवाल किया।

पापा, क्या विराट अब कभी नहीं खेलेंगे? – हिनाया का मासूम सवाल वायरल

  • इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में हरभजन ने बताया कि हिनाया कोहली के संन्यास से इतनी आहत थी कि उसने बार-बार पूछा कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया?
  • हरभजन के पास इसका कोई जवाब नहीं था। हिनाया ने कोहली को सीधे मैसेज भेजकर लिखा कि मैं हिनाया, विराट। आपने संन्यास क्यों लिया? कोहली ने बड़े ही प्यार से जवाब दिया कि बेटा, अब समय हो गया है। इस जवाब ने हरभजन और हिनाया के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
इसे भी पढ़ें-  जबलपुर में 5 हजार का इनामी बदमाश राहुल दुबे गिरफ्तार: बरेला में 3 मंजिला छत से पुलिस पर पथराव, 2 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दबोचा, पैदल घुमाकर भेजा जेल