दिल्ली के VVIP इलाके में हड़कंप: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा धुएं का गुबार, वेल्डिंग स्पार्क से लगी आग पर तुरंत पाया गया काबू

दिल्ली के VVIP इलाके में हड़कंप: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा धुएं का गुबार, वेल्डिंग स्पार्क से लगी आग पर तुरंत पाया गया काबू

दिल्ली के VVIP इलाके में हड़कंप: नॉर्थ ब्लॉक की छत से उठा धुएं का गुबार, वेल्डिंग स्पार्क से लगी आग पर तुरंत पाया गया काबू

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित और VVIP इलाके रायसीना हिल से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन के पास स्थित ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक (गृह मंत्रालय व वित्त मंत्रालय परिसर) के ऊपर अचानक काले धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। धुएं को देखकर इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) और सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

कैसे लगी आग?

दिल्ली फायर सर्विसेज और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नॉर्थ ब्लॉक परिसर में कंस्ट्रक्शन और मरम्मत का काम चल रहा था। छत पर एसी बॉयलर के पास वेल्डिंग करते समय अचानक स्पार्क हुआ, जिससे वहां चिंगारी भड़क गई और धुआं फैल गया अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 11:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत 6 दमकल गाड़ियों (Fire Tenders) को रवाना किया गया। स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 सांसद मिलिंद देवरा ने शेयर की तस्वीर

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर नॉर्थ ब्लॉक से उठते धुएं की एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी।

“संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।” — मिलिंद देवरा, राज्यसभा सांसद

 कड़कड़डूमा कोर्ट में भी हुई थी अग्निकांड की घटना….

दिल्ली में सरकारी व न्यायिक परिसरों में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। कुछ दिनों पहले ही पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में सुबह करीब 5:22 बजे आग लग गई थी। उस घटना में दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 5:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया था।