Latestराष्ट्रीय

बंगलूरू में हड़कंप: ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर; गाजियाबाद से जुड़ा कनेक्शन

बंगलूरू में हड़कंप: ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर; गाजियाबाद से जुड़ा कनेक्शन

बंगलूरू में हड़कंप: ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर; गाजियाबाद से जुड़ा कनेक्शन

बंगलूरू/नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के बंगलूरू स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद गुरुवार को देश की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी की खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर को खाली कराकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद एजेंसियों ने राहत की सांस ली। यह धमकी पूरी तरह फर्जी (Hoax) साबित हुई है।

चलाया गया महा-तलाशी अभियान, खाली कराया गया ISRO दफ्तर

पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक एवं बम खोजी दस्ता (BDDS) तुरंत न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और इसरो मुख्यालय पहुंचा। एहतियात के तौर पर भवन के भीतर मौजूद सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

बंगलूरू पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की जांच देश की अन्य शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है। साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस (IP Address) और उसके मकसद को खंगालने में जुटी है। फिलहाल संजयनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंगलूरू में हड़कंप: ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा परिसर; गाजियाबाद से जुड़ा कनेक्शन

UP के गाजियाबाद से पकड़ा गया ‘सिरफिरा’ आरोपी, NIA-DRDO को भी दी थी धमकी

जांच एजेंसियों ने जब इस ईमेल के डिजिटल ट्रेल को ट्रैक किया, तो इस पूरे मामले के तार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जुड़े मिले। दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) की मदद से गाजियाबाद के संयोग नगर से 36 वर्षीय आरोपी निशांत त्यागी को दबोच लिया है।

WCR का बड़ा तोहफा: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट अब सीहोर में भी रुकेगी; अयोध्या धाम स्पेशल की अवधि दिसंबर तक बढ़ी

हैरान करने वाली बात यह है कि इस आरोपी ने सिर्फ इसरो को ही नहीं, बल्कि 29 जून को देश के कई अति-सुरक्षित संस्थानों को उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी ने जिन संगठनों को ईमेल भेजे थे, उनमें शामिल हैं:

  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)

  • डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO)

  • न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL)

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय

  • नई दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट

2008 से चल रहा है मानसिक बीमारी का इलाज

पकड़े गए आरोपी निशांत त्यागी के बारे में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी निशांत साल 2008 से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है। उसने ओपन स्कूलिंग से अपनी पढ़ाई की थी और साल 2010 में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था, लेकिन वह अपनी डिग्री पूरी नहीं कर सका था। आरोपी ने जिन दो ईमेल अकाउंट्स से ये धमकियां भेजी थीं, पुलिस ने उनका विश्लेषण कर उसके मोबाइल नंबर को ट्रैक किया और उसे धर दबोचा। सभी जगहों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और धमकियां फर्जी पाई गईं।

Back to top button