Thursday, May 21, 2026
Latestअंतराष्ट्रीय

Pakistan: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान ढेर-PoK के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Pakistan: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान ढेर-PoK के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना। पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे भारत के दुश्मनों और खूंखार आतंकवादियों के सफाए का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत को दहलाने वाले पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन के कमांडर हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Cockroach Janata Party: भारत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट ब्लॉक-इंस्टाग्राम पर BJP-कांग्रेस को पछाड़ने वाली सोशल मीडिया पार्टी पर बड़ा एक्शन

Pakistan: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान ढेर-PoK के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में घात लगाकर बैठे अज्ञात बंदूकधारियों (Unknown Gunmen) ने हमजा बुरहान पर उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जब वह अपने सुरक्षित ठिकाने से बाहर निकला था। गोलियों से छलनी होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हमेशा की तरह इस घटना को लेकर अभी तक पाकिस्तानी एजेंसियों या सेना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) नहीं की गई है।

पुलवामा हमले का ‘मास्टरमाइंड’ था हमजा बुरहान

साल 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में हमजा बुरहान का नाम इस हमले की साजिश रचने, आईईडी (IED) एक्सपर्ट्स को सीमा पार भेजने और आतंकियों को फंडिंग मुहैया कराने वाले मुख्य चेहरों में शामिल था। वह लंबे समय से भारतीय खुफिया एजेंसियों की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल था और पाकिस्तान में छिपकर रह रहा था।

‘अज्ञात हमलावरों’ का खौफ, पाकिस्तान में थर-थर कांप रहे आतंकी

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और पीओके के अलग-अलग शहरों में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकियों की ‘रहस्यमयी मौतों’ का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। मुजफ्फराबाद, लाहौर, कराची और रावलपिंडी जैसे शहरों में:

  • लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कई टॉप कमांडर इसी तरह ‘अज्ञात हमलावरों’ की गोलियों का शिकार बन चुके हैं।

  • हमजा बुरहान की मौत के बाद पाकिस्तान में छिपे बैठे अन्य भारत विरोधी आतंकियों और उनके आकाओं के बीच भारी हड़कंप और खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) इस वक्त पूरे मुजफ्फराबाद इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि