
Ordnance Factory Katni News कटनी। आरोपी नहीं पकड़ा गया तो सोमवार को आयुध निर्माणी में प्रवेश नहीं करेंगे कर्मचारी। कटनी आर्डनेंस फेक्ट्री में अब तक हत्या का आरोपी जवान पकड़ा नहीं जा सका है।
चूंकि आरोपी सकर सिंह के पास रायफल तथा कारतूस हैं ऐसे में कर्मचारियों को डर है कि वह किसी भी कर्मचारी को बंधक बना कर इसे पूरे घटनाक्रम को और भी गम्भीर बना सकता है।
अब से कुछ देर पहले सेना की टुकड़ी तथा पुलिस ने माइक से एनाउंसमेंट करके आरोपी को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि अगर सुबह तक परिणाम सकारात्मक नहीं मिले तो कल सोमवार को कोई भी कर्मचारी निर्माणी के अंदर नहीं जाएगा। ऐसे में कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि इस अनुपस्थिति को अवकाश में तब्दील करने की घोषणा निर्माणी प्रशासन करे।
ये कहा कर्मचारियों ने
ऑर्डनेंस फैक्ट्री कटनी के सभी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि कल फैक्ट्री सामान्य रूप से तभी काम करेगी जब आरोपी को उससे पहले गिरफ्तार किया जाए और पुलिस हमें फैक्ट्री में प्रवेश करने के लिए हरी झंडी दे। अन्यथा कल सुबह तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कर्मचारी कारखाने में प्रवेश नहीं करेंगे। उस स्थिति में नियमानुसार उपस्थिति नियमित की जाएगी। कृपया सभी कर्मचारियों को जानकारी और व्यापक प्रसार के लिए।








