OPS NEWS पांच IAS अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा, जानिए कैसे

images 47 1

OPS news मध्यप्रदेश के पांच आइएएस अधिकारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) का लाभ दिया जाएगा। इनमें 2004 बैच के आइएएस अधिकारी जान किंग्सली, रघुराज एमआर एवं 2005 बैच के राहुल जैन, जीव्ही रश्मी और संजीव सिंह को ओपीएस की पात्रता होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 13 जुलाई 2023 को डीओपीटी के आदेश में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी जिन्हें एनपीएस की अधिसूचना की तिथि अर्थात 22 दिसंबर 2003 से पहले भर्ती के लिए विज्ञापित/अधिसूचना पद /रिक्त के विरूद्ध नियुक्त किया गया है और जो एक जनवरी 2004 को या उसके बाद सेवा में शामिल होने पर एनपीएस के तहत कवर किए गए हैं।

इसके चलते प्रदेश के पांच आइएएस को पात्र मानते हुए इन्हें एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) के स्थान पर ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का लाभ दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  कप्तान स्मृति मंधाना की अगुवाई में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन: जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से किया 'क्लीन स्वीप'; तीसरे मैच में वैष्णवी का 'पंखा' और प्रतिका-शैफाली की शानदार हाफ सेंचुरी