katniLatest

नगर निगम कटनी में कमिश्नर की नियुक्ति में देरी, विपक्ष ने लगाया आरोप

नगर निगम कटनी में कमिश्नर की नियुक्ति में देरी, विपक्ष ने लगाया आरोप

कटनी। नगर निगम कटनी में कमिश्नर की नियुक्ति में देरी होने से विपक्ष ने आरोप लगाया है।कटनी नगर निगम में कमिश्नर की नियुक्ति में देरी हो रही है, जिससे शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि शहर के लोग परेशान हैं और नए कमिश्नर का इंतजार कर रहे हैं। इस देरी से शहर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

 पार्षद मौसूफ़ बिट्टू ने नगर निगम की व्यवस्था को लेकर जारी वक्तव्य में कहा कि बहुत ही शर्मनाक बात है कि गत 31 जुलाई 2024 को तत्कालीन पदस्थ कमिश्नर विनोद शुक्ला सेवानिवृत्ति कटनी से ही हुए थे और अब 31 अगस्त 2024 पूरा होकर सितंबर माह लगने जा रहा है और अभी तक नगर निगम कटनी कमिश्नर की नियुक्ति तक नहीं हो पा रही है।

 

आज एक तरफ पंच,सरपंच, पार्षद, महापौर,विधायक सांसद तक भारतीय जनता पार्टी का है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हमारे ही क्षेत्र के हैं।

उसके बावजूद भी अभी तक निगम कमिश्नर की नियुक्ति नहीं हो पा रही है , नगर पालिक निगम कटनी में विगत एक माह से सब कुछ चौपट हो चुका है कोई भी नए कार्य नहीं हो रहे कोई भी नई जरूरी खरीदी नहीं हो पा रही है कोई भी नई कार्य योजना नहीं बन पा रही है, ना फागिंग मशीन चल पा रही है ना जरूरी स्थान पर जेसीबी पहुंच रही है ना गाय मवेशी को पकड़ने में कोई चाक चौबंद व्यवस्था नजर आ रही है ना ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है चौतरफा अंधेरा ही अंधेरा बढ़ता जा रहा है । पार्षद जनप्रतिनिधि और कटनी नगर वासी परेशान हो रहे हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय एवम प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से भी मांग की है कि यदि आप लोगों की बोली लग चुकी हो तो अब कटनी नगर पालिक निगम में नए कमिश्नर महोदय को बुला लिया जाए जिससे की आम जनमानस को राहत हो और आगे के कार्य प्रशस्त हो सकें।

Back to top button