OPPO Reno 14 और रेनो 14 प्रो 5जी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे, 3 जुलाई की दोपहर 12 बजे कंपनी करेगी बड़े ईवेंट का आयोजन
OPPO Reno 14 और रेनो 14 प्रो 5जी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे, 3 जुलाई की दोपहर 12 बजे कंपनी करेगी बड़े ईवेंट का आयोजन
OPPO Reno 14 और रेनो 14 प्रो 5जी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे, 3 जुलाई की दोपहर 12 बजे कंपनी करेगी बड़े ईवेंट का आयोजन।
ओपो रेनो 14 सीरीज 3 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी। सीरीज के तहत ओपो रेनो 14 और रेनो 14 प्रो 5जी भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। 3 जुलाई की दोपहर 12 बजे कंपनी बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसे इंटरनेट पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और सभी ओपो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह लॉन्च ईवेंट लाइव देखा जा सकेगा। वहीं शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट पर भी ओपो रेनो14 सीरीज लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा।
OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)
6.83″ FHD+ AMOLED Display
Mediatek Dimensity 8450
50MP+50MP+50MP Back Camera
50MP Selfie Camera
6,200mAh Battery
80W Super Flash Charge
प्रोसेसर : OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा।
डिस्प्ले : ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसे Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।