Online quiz competition In Katni: ‘‘कटनी को जानो प्रतियोगिता’ ऑनलाईन क्विज का जवाब 17 जून की रात 12 बजे तक दे सकेंगे प्रतिभागी, इस लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब
online quiz competition In Katni: ‘‘कटनी को जानो प्रतियोगिता’ ऑनलाईन क्विज का जवाब 17 जून की रात 12 बजे तक दे सकेंगे प्रतिभागी, इस लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब

online quiz competition In Katni: ‘‘कटनी को जानो प्रतियोगिता’ ऑनलाईन क्विज का जवाब 17 जून की रात 12 बजे तक दे सकेंगे प्रतिभागी, इस लिंक में उपलब्ध लघु वीडियो फिल्म को देखकर दिये जा सकेंगे क्विज के जवाब। ‘‘कटनी को जानो प्रतियोगिता’’ के शुरू होने के पांचवे दिन शुक्रवार 14 जून को तहसील बहोरीबंद के ऐतिहासिक तौर पर प्रसिद्ध और श्रद्धा से परिपूर्ण मॉ कंकाली देवी मंदिर तिगवां एवं श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र से संबंधित ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता में सवाल पूछे जाएगें। जिसका जवाब प्रतिभागी 17 जून सोमवार की रात 12 बजे तक दे सकेंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन की शासकीय वेबसाइट में उपलब्ध लिंक https://youtu.be/xYu7OSE3clQ मे जाकर लघु वीडियो फिल्म देखी जा सकती है। क्विज़ के सवालों को भी 17 जून को रात 12 बजे तक ज़िला प्रशासन की वेबसाइट https://katni.nic.in/event/कटनी-को-जानो-प्रतियोगिता/ पर देखा जा सकेगा।
ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सवाल इसी लघु वीडियो फिल्म पर आधारित होंगे। जिसमें तहसील बहोरीबंद के ऐतिहासिक पर्यटन एवं श्रद्धा का प्रसिद्ध स्थल मां कंकाली देवी मंदिर तिगवां से संबंधित जानकारी साझा की जायेगी। इस मंदिर का निर्माण लगभग पांचवी शताब्दी मे किया गया था तथा मंदिर की दीवारों पर भगवान विष्णु की प्रतिमांए उकेरी गई है। इसके अतिरिक्त लघु फिल्म के माध्यम से ही जैन समाज का विशेष आस्था का केन्द्र बहोरीबंद स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज के 16वें र्तीथंकर भगवान शांतिनाथ की 16 फीट ऊंची प्रतिमा, एवं शिलालेख की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जायेगी।








