राष्ट्र सेविका समिति द्वारा, वर्ष प्रतिपदा उत्सव, हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर जालपा देवी मंदिर में मातृ शक्तियों ने किया कीर्तन का आयोजन
राष्ट्र सेविका समिति द्वारा, वर्ष प्रतिपदा उत्सव, हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर जालपा देवी मंदिर में मातृ शक्तियों ने किया कीर्तन का आयोजन
कटनी -राष्ट्र सेविका समिति, जिला कटनी द्वारा, वर्ष प्रतिपदा उत्सव हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कटनी के मुख्य देवी मंदिर जालपा देवी मंदिर में मातृ शक्तियों के कीर्तन का आयोजन किया गया बहुत ही भक्ति भाव युक्त वातावरण में हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम संपन्न हुआl विहिप की क्षेत्र संयोजिका आदरणीय सुनीता गर्ग दीदी ने हिंदू नव वर्ष के विषय को बहुत प्रभावी ढंग से मातृशक्तियों के समक्ष रखा, हमारे मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और यहां आकर हमें अपने मानस पटल पर यह बिठाना है कि हमारी जागृति से समाज का सुधार होने वाला है, हम जागेंगे तो हमारा राष्ट्र बदलेगा ,भारत माता बहुत उम्मीद से हम सब मातृ शक्तियों की ओर देख रही है की कब यह मेरी पुत्रियां जागेंगी और कब इस समाज का, और राष्ट्र का कल्याण होगा तो आप सब जागृत रहिए इसी से समाज जागृत होता है, परिवार सुधरता है, हम जिस भारत माता को अखंड बनाने का स्वप्न देख रहे हैं, जिस भारत माता को विश्व गुरु के शिखर पर विराजमान करने का स्वप्न देख रहे हैं यदि सभी मातृ शक्तियों का इसी प्रकार थोड़ा-थोड़ा सहयोग रहेगा तो निश्चित ही हमारी भारत माता विश्व गुरु के शिखर पर विराजमान होगी, दीदी ने आगे कहा कि सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीजिए तिलक वंदन करिए यही हमारी भारतीय संस्कृति है सभी मातृ शक्तियों ने यह अनुभव किया कि हिंदू संस्कृति के अनुसार हम इतने आनंद और परमानंद का अनुभव करके अपने हिंदू नव वर्ष को बना सकते हैं और हमारे समाज में “स्व “के भाव को जगा सकते हैं। कुल संख्या- लगभग 350 मातृ शक्तियां उपस्थित रही l








