katniमध्यप्रदेश

जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोज

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला कटनी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,। कार्यक्रम में अतिथि एवं वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ,शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच की विभाग महिला प्रमुख वंदना गेलानी, कौशल विकास केंद्र के प्रभारी वेद प्रकाश परौहा, आनंद विभाग के डीपीएल अनिल कांबले और गायत्री परिवार के जिला समन्वयक प्रफुल्ल कुमार सोनी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि जन अभियान परिषद महापुरुषों की जयंती का आयोजन करते हुए समाज को महापुरुषों के जीवन आदर्शों के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास करता रहता है । इसी श्रृंखला में आज का यह आयोजन संपन्न किया जा रहा है। जिसमें स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के आयोजन के साथ-साथ 12 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक, परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राओं सहित सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने जीवन में उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही मध्य प्रदेश शासन के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने में जन अभियान परिषद की भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। साथ ही ग्रामों को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण ऊर्जा संरक्षण नशा मुक्ति स्वच्छता जैविक एवं प्राकृतिक कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों में ग्रामों में काम करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी विरासत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, जिससे समृद्ध ग्रामों से प्रदेश और देश भी समृद्धिशाली बनेगा ।मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, नशा मुक्ति, पॉलीथिन उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए स्वयं की जागरूकता के साथ समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र अरविंद शाह, जगन सिंह मसराम, बबीता शाह, नंदनी वाटिया, परामर्शदाता रामानुज पांडेय, अमित तिवारी, मोहित राज मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला संयोगिता मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल के द्वारा किया गया।

Back to top button