नववर्ष में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल का धार्मिक मिलन समारोह संपन्न

IMG 20260102 WA0055

कटनी(YASH BHARAT.COM)। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी के द्वारा नव वर्ष की शुरुआत धार्मिक मिलन समारोह के साथ संपन्न हुई । जिसमें ग्रुप के सदस्यों द्वारा चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में भगवान का अभिषेक , पूजन , शांतिधारा के साथ भक्ति भाव से भगवान की आराधना की एवं धर्म लाभ उठाया। इसके बाद दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की नवीन कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा स्वल्पाहार कर नए वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की । इस कार्यक्रम के साथ ग्रुप के नवीन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आकेत जैन ने पदभार ग्रहण किया और अपनी अध्यक्षता में भविष्य में ग्रुप के द्वारा नए वर्ष में विभिन्न सामाजिक , धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का आह्वान किया।