Monday, May 18, 2026
katniमध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,एमआईसी सदस्यों व पार्षद जनों द्वारा महिलाओं का सम्मान कर दी शुभकामनाएँ

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,एमआईसी सदस्यों व पार्षद जनों द्वारा महिलाओं का सम्मान कर दी शुभकामनाए

कटनी।आज पूरी दुनिया में 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान की भावना पैदा करना और उन्हें समान अधिकार दिलाना है।इस खास अवसर पर आज नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,एमआईसी सदस्यों,पार्षद व अन्य जनों द्वारा महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित निगम महिला अधिकारी कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा महिलाओं का सम्मान सिर्फ एक परंपरा या औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की उन्नति और विकास की सबसे अहम बुनियाद है।महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाते है,यह दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि