प.पू.श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास समापन के अवसर पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न
प.पू.श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास समापन के अवसर पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्
कटनी/जैन मिडिल स्कूल परिसर में प.पू.समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं प.पू.आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के प.प्रभावक शिष्य प.पू.श्री 108 पदम सागर जी महाराज का चातुर्मास समापन के अवसर पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह पूरी गौरव गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ समारोह में बाहर से पधारे श्रावक -श्राविकाओं एवं स्थानीय धर्मानुरागी बन्धुओं एवं माताओं-बहनो द्वारा मंगलाचरण, श्रीफल भेंटकर मुनि श्री आशीर्वाद लिया गया पूजन के अर्द्य पंचायत महासभा,जैन,गुरूभक्त मण्डल, युवा मण्डल, महिला मण्डल, समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं समाज जनों ने चढ़ाकर पुण्य लाभ लिया जबलपुर,मण्डी बम्होरा, अशोक नगर लखनादौन,मैहर,पहाड़ी,सागर,दमोह आदि से पधार एवं स्थानीय बन्ध्ुओं, माताओं बहनों द्वारा भेंट किये गये ।मुनि श्री की पुरानी पिच्छी लेने का सौभाग्य रानू वैभव नीतू जैन बर्तन वालों को प्राप्त हुआ एवं नई पिच्छी देने का सौभाग्य, मुनि भक्त विनय जैन निर्वातवमान एस.डी.एम. पंचायत महासभा के सहमंत्री मनीष जैन बर्तन,राजेश जैन रंजना जैन,विक्की जैन, रूही जैन को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री ने चर्चा करते हुये बतलाया कि प्रायः चार्तुमास समापन के पश्चात् संयम का व्रत लेने वाले व्रतियों के द्वारा साधु-साध्वियों ने नई पिच्छी दी जाती है एवं उन्हें पुरानी पिच्छी प्रदान की जाती हैं उन्होने आगे बतलाया कि मोर साल में तीन बार अपने पंख स्वतः छोड़ता है। उन्हें इकट्ठा कर पिच्छी का निर्माण किया जाता है मोर के पंख अत्यंत मुलायम होने के कारण इससे किसी भी जीव की विरादना (हत्या) नहीं होती है इसे संयम का उपकरण भी कहां गया है इस अवसर पर दिग.जैन पंचायत के अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष, पंचम जैन ,एडवोकेट संदीप पटोरिया, आशीष जैन गमछा, मनीष जैन बड्डे, रानू जैन मोनू सिंघई के साथ पदाधिकारियें ने मगवान महावीर विकलांग पुर्नस्थापन केन्द्र के लिये फिजियोथैरिपी मशीन प्रदान की कार्यक्रम का संचालन लल्लन भैया द्वारा किया गया।








