Site icon Yashbharat.com

एसपी के निर्देश पर हाईवे से मवेशियों को हटाने पहुंची पुलिस, सुरक्षित यातायात के लिए सींगों पर लगाया रेडियम टेप  

1000870659

कटनी। जबलपुर=रीवा बायपास मार्ग पर बीती रात ग्राम द्वारा के पास हाईवे पर मवेशियों के झुंड होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर यातायात प्रभारी राहुल पांडे व बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम पंचायत द्वारा के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को साथ लेकर न केवल हाईवे पर मवेशियों के झुंड को अलग कराया बल्कि मवेशियों के सींगों पर रेडियम की पट्टी भी लगाई, जिससे वाहन चालकों को मवेशियों का झुंड दूर से नजर आ जाए और कोई दुर्घटना न हो। गौरतलब है कि जिला प्रशासन और पुलिस लगातार पशु पालकों से मवेशियों को आवारा न छोड़ने की अपील कर रही है और पशु पालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी कर रही है। इसके बावजूद पशु पालक जिला प्रशासन और पुलिस की अपील को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और मवेशियों का झुंड सड़कों पर पहुंच रहा है।

 

Exit mobile version