एसपी के निर्देश पर स्लीमनाबाद एसडीओपी रेंज के दौरे पर निकले एएसपी ने किया बहोरीबंद और स्लीमनाबाद थाने का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के बाद थाना प्रभारियों को दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

एसपी के निर्देश पर स्लीमनाबाद एसडीओपी रेंज के दौरे पर निकले एएसपी ने किया बहोरीबंद और स्लीमनाबाद थाने का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के बाद थाना प्रभारियों को दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
कटनी(YASHBHARAT.COM)। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देश पर जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को स्लीमनाबाद एसडीओपी रेंज के दौरे पर निकले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने थाना बहोरीबंद और थाना स्लीमनाबाद का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने थानों के रिकॉर्ड, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण दौरान बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश समन और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
बहोरीबंद थाने के बंदी गृह में बेहतर नहीं मिली साफ सफाई
निरीक्षण की शुरुआत बहोरीबंद थाने से हुई, जहाँ एएसपी ने बंदीगृह की साफ-सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
जांच के दौरान पाया गया कि गुण्डा और निगरानी रजिस्टर में चेकिंग की प्रविष्टियां अपेक्षाकृत कम थीं, जिस पर उन्होंने तत्काल सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वर्ष 2026 की ग्राम अपराध पुस्तिकाओं में टीप अंकित मिली। आगंतुक रजिस्टर में अब तक 130 प्रविष्टियां दर्ज पाई गईं। थाने के सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में मिले और ई-समंस व वारंट की तामीली की स्थिति संतोषजनक रही।
स्लीमनाबाद थाने में लंबित अपराधों पर निकाल के निर्देश
स्लीमनाबाद थाने में निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कार्यालय, मालखाना और सीसीटीएनएस कार्य का अवलोकन किया।
उन्होंने पुलिस बल को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करें। साथ ही, रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
निरीक्षण के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दोनों थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिसमें
1-SC/ST एक्ट:- अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित प्रकरणों का निराकरण त्वरित और विधिसम्मत तरीके से किया जाए।
2-धारा 173(8):- लंबित विवेचनाओं के निकाल के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
3-निगरानी:- हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों के सत्यापन में कोई लापरवाही न बरतें।
4-तकनीक:- सीसीटीवी फुटेज को हमेशा सुरक्षित रखें और कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करें।








