katniमध्यप्रदेश

नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने किया ग्राम सर्वे शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य पर दिया जोर

नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के पंचम दिवस छात्राओं ने किया ग्राम सर्वे शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य पर दिया जो

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी कासात दिवसीय विशेष नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर ग्राम पिपरोध में आयोजित है। शिविर के पंचम दिवस आज छात्राओं ने ग्राम सर्वे किया ग्राम सर्वे में पाया कि यहां की जनता शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर के काफी चिंतित है और अपने बच्चों को स्कूल भेजने में सदैव तत्पर रहते हैं। स्वच्छता के संबंध में भी यह जागरुक है घरों में शौचालय है महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक है । छात्राओं ने फाइल एरिया मलेरिया टीवी आदि विभिन्न रोगों के बारे में लोगों को बताया और लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में बताया जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बच सके। इसी क्रम में बौद्धिक सत्र में श्री अरविंद तिवारी जी और सुश्री अंकिता तिवारी डॉ जोयोतसना पाठक की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रही श्री अरविंद तिवारी जी ने गायत्री मंत्र के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया सुश्री अंकिता तिवारी ने छात्राओं को उत्साह से निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जोशना पाठक ने भी छात्राओं को उत्साहित किया और कहा की एन एस एस से हम व्यक्तिगत जीवन के साथ समाज सुधार का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के तृतीय चरण में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और सभी का मनमोह लिया।

Back to top button