Site icon Yashbharat.com

रंग पंचमी पर नगर निगम परिवार द्वारा सुरम्य पार्क में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा रंग और गुलाल 

IMG 20260308 WA0020

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आज 8 मार्च, रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर नगर निगम कटनी (मध्यप्रदेश) परिवार के द्वारा सुरम्य पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर निगम परिवार द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में प्रशासनिक, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। होली मिलन समारोह में जमकर रंग और गुलाल उड़ा और उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर रंग पंचमी की बधाई देते नज़र आए। होली पर्व पर पहली बार इस तरह का आयोजन कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में नगर निगम परिवार द्वारा हर्षोल्लास और उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। IMG 20260308 WA0023नगर निगम परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हर सिमरन कौर प्रीत, डीएफओ गर्वित गंगवार, एडीएम नीलाम्बर मिश्र, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी एवं देश की नंबर-1 न्यूज वेबसाइड YASHBHARAT.COM के संपादक आशुतोष शुक्ला, उप संपादक विवेक शुक्ला, पत्रकार भवानी तिवारी, संजय अग्रवाल, रोहित सेन, अंकुश रजक, तपन निषाद, पिंटू चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्षदगण शामिल हुए। होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे पर गुलाल लगाते हुए रंगों की बौछार में झूम उठे। पूरे परिसर में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिखाई दिया। महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम और एकता बढ़ाने वाला है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एकजुट होकर कार्य करता है। होली मिलन समारोह में नगर निगम सहित जिला, पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली की खुशियां साझा की और रंगों से सराबोर इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। स्वरुचि भोज के साथ होली मिलन समारोह का समापन हुआ।

Exit mobile version