Site icon Yashbharat.com

मकर संक्रांति पर ब्रज सन्यासी बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर महिला मंडल ने वितरित किया प्रसाद, राजीव गांधी वार्ड स्थित सिंघाई बगीचा में धार्मिक आयोजन

IMG 20260115 WA0020

मकर संक्रांति पर ब्रज सन्यासी बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर महिला मंडल ने वितरित किया प्रसाद, राजीव गांधी वार्ड स्थित सिंघाई बगीचा में धार्मिक आयोजन 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। राजीव गांधी वार्ड स्थित सिंघाई बगीचा में ब्रज सन्यासी बाबा के दरबार में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महिला मंडल के तत्वावधान में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रज सन्यासी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मकर संक्रांति पर्व की महत्ता पर चर्चा की गई। महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे श्रद्धा भाव से प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को वितरित किया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की सामूहिक सहभागिता से सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश मिला। महिला मंडल ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version