katniमध्यप्रदेश

सुदर्शना क्लब के 30 गौरवशाली वर्षों के शानदार सफर के पूर्ण होने पर 31वा स्थापना दिवस समारोह आनंद उत्सव भव्य संस्कृति मंडपम एवं आनंद मेला सम्पन्न

सुदर्शना क्लब के 30 गौरवशाली वर्षों के शानदार सफर के पूर्ण होने पर 31वा स्थापना दिवस समारोह आनंद उत्सव भव्य संस्कृति मंडपम एवं आनंद मेला सम्पन्

कटनी-सुदर्शन लेडीज क्लब, कटनी द्वारा अपनी 31वीं वर्षगांठ पर भव्य “संस्कृति मंडपम एवं आनंद मेला” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य “हमारी संस्कृति – हमारी विरासत” को जीवंत रूप में प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख संरक्षक उद्योगपति श्री बी के भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कार भारती के अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी जी, राजयोग केंद्र ब्रह्माकुमारी संस्था कटनी की संचालिका लक्ष्मी बहन जी रहीं ।संपूर्ण आयोजन का संचालन संस्था अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव दीदी के सक्षम मार्गदर्शन में हुआ, जबकि विशेष रूप से आनंद मेले का संयोजन व्यवस्था प्रभारी टीम की श्रीमती वंदना गेलानी ,दीपशिखा शिवहरे ,कल्पना कोटक ,निकिता कोटक , तनु गुप्ता ,नीति वर्मा ,दीपाली गुप्ता , प्रभा बरसैंया ,निधि जैन ,प्रियंका गुप्ता आशु सुहाने , आकांक्षा बरसैंया ने,अपनी गहन तैयारी, उत्कृष्ट समन्वय और समर्पित कार्यशैली से पूरे कार्यक्रम को अद्वितीय सफलता दिलाई।
अनेकता में एकता मिसाल
इसके साथ ही सुदर्शना लेडीज क्लब की सभी मातृशक्तियों ने अपने सहयोग, श्रम और भागीदारी से आयोजन को और भी भव्य बनाया।
मेले में 25 वैविध्यपूर्ण स्टॉल्स लगाए गए, जिन्हें संस्कृति थीम पर सजाया गया, जिससे पूरा परिसर एक जीवंत “संस्कृति मंडपम” में परिवर्तित हो गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रजज्वलन माल्यार्पण कर संस्था की प्रार्थना का मधुर गायन डॉ अनुपमा भार्गव ,अनीता सिजारिया एवं अलका अग्रवाल द्वारा किया गया । इसी क्रम में सरस्वती वंदना पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति प्रियंका गुप्ता द्वारा की गई ।
दो चरणों में सम्पन्न 6 घंटे चले इस अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर संचालन सुदर्शना संरक्षिका श्रीमती नीतू लालवानी ,श्रीमती सीमा जैन ,श्रीमती वंदना गेलानी जी ने बहुत ही सुंदर रोचक और व्यवस्थित ढंग से किया और दर्शकों को अतिथियों को देर तक सम्मोहित करके रखा ।
मंच पर सुदर्शनाओं द्वारा भारत के विभिन्न प्रांतों की कश्मीरी ,राजस्थानी ,,मणिपुरी ,असमिया ,गुजराती , ब्रजवासी, बंगाली, उत्तरप्रदेश की संस्कृति की झांकी नृत्य द्वारा प्रस्तुत की विभिन्न समूह-नृत्यों ने भारतीय परंपरा, लोक-संस्कृति और नारी-शक्ति की गरिमा को सुंदर रूप से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “दादी–नानी शो” रहा, जिसमें 30 बच्चों ने अपनी दादी या नानी के साथ नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका जजमेंट सुश्री सौम्या रंधेलिया, श्रीमती मंजुला दीक्खित एवं श्रीमती महिमा अग्रवाल द्वारा किया गया। ब्रह्मकुमारी संगठन की आध्यात्मिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सौम्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण रहा भव्य कलश यात्रा, जिसमें संस्था की 31 वर्षों की निरंतर यात्रा का प्रतिनिधित्व करती हुई वे 31 मातृशक्तियाँ शामिल थीं, जो आरंभ से आज तक सुदर्शन क्लब के साथ जुड़ी हुई हैं; इन महिलाओं द्वारा कलश उठाना क्लब की परंपरा, समर्पण और निरंतरता का सशक्त प्रतीक बन गया, जिसने पूरे वातावरण को पवित्र, सांस्कृतिक और उत्सवी ऊर्जा से भर दिया।
बेबी दादी नानी शो के सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार सभी को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए ।
जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान रचित बजाज,दादी मीरा बजाज ,द्वितीय स्थान दादी आराधना जैन की पोती निर्विज्ञा जैन ,तृतीय स्थान ,नानी रंजना गर्ग ,नातिन मनाली गर्ग , सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान दादी अलका सरावगी पोती जीविका सरावगी,द्वितीय स्थान दादी अलका वर्मा पोती शिविका शर्मा तृतीय स्थान दादी शशी दुबे पोता पार्थ दुबे को मिला ,
कार्यक्रम में सुदर्शना परिवार के सभी संरक्षक सदस्य ,मंजुला दिखित ,डॉ पूनम बजाज,हीरामणि बरसैंया सावित्री चौहान , पूर्व
आशा कोहली ,अनु शशांक श्रीवास्तव मीना शर्मा अलका सरावगी , सीमा जैन , नीतू लालवानी ,महिमा अग्रवाल ,शशी यादव ,कल्पना कोटक ,निकिता कोटक ममता भार्गव,अनुपमा भार्गव , प्रिया भार्गव ,वंदना गेलानी , सुशीला शर्मा , दीपशिखा शिवहरे , अलका वर्मा , ज्योति श्रीवास्तव ,रश्मि कनकने ,रंजना गर्ग,,डॉ चित्रा प्रभात ,डॉ माधुरी गर्ग डॉ समीर चौधरी , डॉ स्नेह चौधरी , एस के खंपरिया ,डॉ ऊषा पाण्डे अध्यक्ष ब्राह्मण महिला मंडल ,सुश्री रजनी वर्मा प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस , ममता गर्ग ,डॉ लक्ष्मी द्विवेदी ,दिनेश पांडे संरक्षक संस्कार भारती कटनी , माया तिवारी ,राजेश बरसैंया ,वीरेंद्र श्रीवास्तव ,कवि राजेंद्र ठाकुर ,शांति शर्मा , लक्ष्मी दीक्षित , कांता भौमिया ,उर्मिला शर्मा, रजनी कनकने ,सुनीता कनकने ,गीता पाण्डेय ,शक्ति चौहान,रिचा बाजपेई , शालिनी सोनी ,भारती तिवारी , शोभा राय , प्रीति डेंगरे ,सुमन गुप्ता , रूबी बरसैंया , रेखा पंजवानी ,प्रीति सुहाने ,रूपम मित्रा , पवित्रा शर्मा ,बेला शर्मा दीक्षा शर्मा ,श्रीमती माही तिवारी ,सर्व शक्ति महिला समिति की अध्यक्ष माही तिवारी ,हिन्दू सेवा समिति से प्रिया सोनी ,रश्मि सरावगी , आदि की गरिमामय उपस्थिति विशेष रूप से रही ।

Back to top button