Site icon Yashbharat.com

23 अगस्त को कटनी शहर की कई सड़कों का उपयोग नहीं कर पाएंगे आम नागरिक, जाने कारण

IMG 20250821 WA0036

कटनी(YASHBHARAT.COM)।माइनिंग कान्क्लेव में शामिल होने शनिवार 23 अगस्त 2025 दिन शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कटनी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के नगर प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर 23 अगस्त शनिवार को सुबह से लेकर रात तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मतलब 23 अगस्त शनिवार को शहर के कई मार्ग आम लोगों के आवागमन के लिए बंद रहेंगे। यातायात प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 23 अगस्त शनिवार को प्रस्तावित कटनी आगमन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।
1=माधवनगर गेट से विश्राम बाबा गेट तक का मार्ग पूर्णतः बंद (नो व्हीकल जोन) रहेगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग माधवनगर गेट से पंचायत तिराहा, टांगा स्टैंड,आहूजा कॉलोनी,इमलिया होते हुए पीरबाबा की जा सकेंगे ।
2=पीरबाबा से शहर की ओर आने वाले कमर्शियल वाहन (लोडर,पिकअप) जेल मोड़,इमलिया, टांगा स्टैंड,पंचायत तिराहा, माधवनगर गेट होते हुए जाएंगे ।
3=पीरबाबा बायपास से शहर एवं शहर से पीरबाबा बायपास की ओर आने- जाने वाली बसे बायपास से इंदिरा नगर होते हुए बस स्टैंड जा सकेगी ।
4=दिनांक 23.08.2025 को प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक नो एंट्री बंद रहेगी। 14:00 बजे से 16:00 बजे तक नो एंट्री में मिलने वाली छूट भी बंद रहेगी ।

Exit mobile version