Latestमध्यप्रदेश

OMG: पिता ने लगाई थानेदार बेटी की सैलरी की गुहार, जांच में बेटी निकली फर्जी थानेदार

कटनी। कटनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गत दिनांक 17.04.21 को पुलिस अधीक्षक व्दारा चौकी प्रभारी झिंझरी उप निरी रश्मि सोनकर को जांच हेतु एक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर आवेदन पत्र की तत्काल  से जांच की गई जिस पर पाया गया कि आवेदक गेंदालाल गौटिया पिता स्व . चन्दूलाल उम्र 64 साल नि . 3850 कांचघर नई बस्ती थाना घमापुर जिला जबलपुर ने एक शिकायती आवेदन पत्र दिया कि उसकी बेटी संजना गौटिया पुलिस विभाग कटनी में उप निरीक्षक है जिसका कई महिनो से वेतन नही मिला है ।

वेतन दिलवाने एवं दोषी व्यक्ति के विरूध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में पतासाजी की गयी जिसमे यह बात सामने आई कि आवेदक कि पुत्री संजना गौटिया उम्र 27 साल नि . कांचघर जबलपुर की पुलिस विभाग में कभी भी भर्ती नही हुयी है फिर भी उप निरीक्षक पुलिस की वर्दी धारण करती है , जिस पर अपराध धारा 171, 419 भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना आरोपिया को गिरफ्तार कर बारिकी से पूछतांछ कि गयी आरोपिया व्दारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में उप निरीक्षक की परीक्षा दी थी जिसमे उसका सिलेक्शन नही हुआ था, फिर भी परिवार वालो व मोहल्ला के लोगो से झूठ बोल दिया कि उसका म.प्र . पुलिस उप निरीक्षक के पद पर सिलेक्शन हो गया है। पोस्टिंग कटनी मे है। अति.पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकान्त मिश्रा एवं थाना प्रभारी संजय दुबे के मार्गदर्शन में झिंझरी चौकी पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुये आरेपिया से 1 बैरेट कैप,  म.प्र.पु . का मोनो , नेम प्लेट , नीला व्हीसिल डोरी , ब्राउन बेल्ट- जूता , एक खाकी वर्दी जप्त किया । इनकी सराहनीय भूमिका रही उप निरी . रश्मि सोनकर , प्र.आर .210 मनी , प्र.आर. 376 गंगा राम , प्र.आर. 203 राजेस एवं साईबर सेल टीम की भूमिका रही ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम