अजब गजब

OMG: गुरुवार को गायब हुई थी महिला, 23 फुट लंबे अजगर के पेट से मिला शव

वेब डेस्क। इंडोनेशिया में गुरुवार को गायब हुई एक महिला का शव विशालकाय अजगर के पेट से बरामद किया गया है. गुरुवार को महिला अपने खेत की देखरेख के लिए गई थी, जहां से वह वापस नहीं लौटी. अजगर को उसी खेत के पास से पकड़ा गया जहां पर महिला को आखिरी बार देखा गया था.

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342da

शुक्रवार को ग्रामीणों ने 7 मीटर (23 फुट) लंबे अजगर को मारकर उसका पेट फाड़ डाला जिसके बाद 54 वर्षीय महिला वातिबा का शव बरामद हुआ. विशालकाय अजगर सुलावेसी के तटवर्ती मुना द्वीप के पर्सियापन लवैला गांव में मिला.

स्थानीय पुलिस अधिकारी हमका ने बताया कि स्थानीय निवासियों को इस बात का संदेह था कि अजगर महिला को निगल गया है. इसलिए उन्होंने उसे मार डाला. जब अजगर का पेट फाड़ा गया, तो अंदर महिला का शव मिला.

गुरुवार को महिला जब अपने घर वापस नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने करीब 100 स्थानीय निवासियों के साथ उसकी खोज शुरू की.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अजगर उस स्थान से 30 मीटर की दूरी पर था जहां से तिबा के सैंडल और छुरा प्राप्त हुए थे.” उन्होंने बताया कि अजगर ने पहले महिला का सिर और फिर शरीर निगला जो इसी अवस्था में उसके पेट से प्राप्त हुआ.

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि जिस खेत में महिला गायब हुई थी. वह एक चट्टान के मुहाने पर खड़ा है और वहां कई गुफाएं भी हैं. स्थानीय लोग इस स्थान को सांपों का घर भी कहते हैं.

बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपिंस में 6 मीटर से अधिक लंबे अजगरों का मिलना आम बात है. हालांकि, सांप आमतौर पर छोटे जानवरों पर ही हमला करते हैं. काफी कम मामलों में इनके द्वारा इंसानों को निशाना बनाया जाता है.

पिछले साल मार्च में, सुलावेसी द्वीप के सालुबिरो गांव में एक अजगर ने एक किसान पर हमला बोल दिया था जिसमें किसान की मौत हो गई.

Leave a Reply

Back to top button