Wednesday, May 27, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीय

OMG: कोरोना से ठप्प होती अर्थ व्यवस्था की चिंता में जर्मनी के वित्तमंत्री ने दी जान

फ्रैंकफर्ट । कोरोना वायरस (coronovirus) दुनिया भर में केवल लोगों की जान ही नहीं ले रहा है… यह अर्थव्‍यवस्‍था को भी बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में हेसे राज्य (Germany’s Hesse state) के वित्त मंत्री थॉमस शाफर (Thomas Schaefer) ने कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था को हुए भारी नुकसान से चिंतित होकर खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह व्‍यथित थे कि कोरोना ने अर्थव्यवस्था को जिस तरह से भारी नुकसान पहुंचाया है उससे निपटा कैसे जाए।

हेसे राज्य (Germany’s Hesse state) के प्रीमियर वोल्कर बोफर (Volker Bouffier) ने रविवार को बताया कि 54 वर्षीय थॉमस शाफर (Thomas Schaefer) शनिवार को रेलवे ट्रैक के नजदीक मृत पाए गए। वाइजबाडेन (Wiesbaden) अभियोजन कार्यालय का मानना है कि शाफर ने आत्‍महत्‍या की है। अपने कैबिनेट सहयोगी की मौत से दुखी प्रीमियर बोफर ने कहा कि हम बेहद हैरान हैं, हमें यकीन ही नहीं हो रहा है। जर्मनी की आर्थिक राजधानी माना जाने वाला फ्रैंकफर्ट शहर भी हेसे राज्‍य में ही स्थित है। यहां बड़े वित्तीय बैंक जैसे ड्यूस और कॉमर्ज बैंक के हेडक्वॉर्टर्स मौजूद हैं। यही नहीं यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी फ्रैंकफर्ट में ही मौजूद है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम