CoronakatniLatest

कटनी में फंसे नरसिंहपुर के श्रमिकों के लिए मसीहा बने कलेक्टर, एसपी

कटनी। देश भर में मजदूरों का पलायन जारी है। आवागमन का साधन नहीं मिलने से श्रमिक पैदल ही चल रहे हैं, लेकिन कटनी में कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक उमरिया पान में फंसे नरसिंहपुर के श्रमिकों के लिए मसीहा बन गए।

दरअसल थाना उमरिया पान अंतर्गत रविवार को कलेक्टर शशि भूषण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार के मार्गदर्शन पर जबलपुर बेलखेड़ा से आए मजदूरों को जो शहडोल ,सीधी, रीवा व्यवहारी के रहने वाले थे जिनको शासकीय चिकित्सालय उमरिया पान में चेकअप करवा कर, भोजन करा कर, मास्क सैनिटाइजर दिलवा कर सुरक्षित एक बस जो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कटनी से उमरिया पान भेजा गया था उसमें सभी मजदूरों को बैठाकर कर सुरक्षित रवाना किया गया।

मौके पर थाना प्रभारी उमरिया पान गोविंद सुरैया ,तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे, एवं उमरिया पान के समाजसेवी उपस्थित रहे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम