Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

OLD PENSION भाजपा गठबंधन सरकार वाले राज्य से कर्मचारियों के लिए OPS को लेकर आई Good News, कर्मचारियों को बंधी उम्मीद

OLD PENSION SCHEME 2024 : पुरानी पेंशन को आज भाजपा गठबंधन सरकार वाले राज्य से कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई। महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट में ओपीएस के लिए मंजूरी दे दी। इसके तहत अब नवंबर 2005 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इससे 25000 से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। भाजपा गठबंधन वाली सरकार के राज्य से ops को लेकर इस खबर के बाद अब मध्यप्रदेश सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि पुरानी पेंशन योजना यहां भी लागू होगी।

इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

गुरूवार को सीएम एकनाथ शिन्दे की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई -जिसमें एक दर्जन फैसलों के साथ ओपीएस को भी मंजूदी गई गई। इसके तहत जिन कर्मंचारियों की नियुक्ति नवंबर 2005 के बाद हुई है वे पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ उठाने का विकल्प चुन सकते हैं। कैबिनेट के ईस फैसले से करीब 26,000 कर्मचारियों को फायदा होगा।महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी परिसंघ ने राज्य सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम