Site icon Yashbharat.com

Odisha Train Tragedy 2023: बालासोर से यात्री ट्रेनों की आवाजाही भी शुरू, देखिए वीडियो

22 11 2020 tejas train 1200

Odisha Train Tragedy 2023: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट (Train Accident) के बाद 51 घंटों के भीतर ही रेलवे ने यातायात बहाल कर कर दिया। रविवार रात पहली मालगाड़ी को प्रभावित जगह से गुजारा गया। इसके बाद सोमवार सुबह पहली यात्री ट्रेन भी गुजरी।

नीचे देखिए वीडियो और जानिए अपडेट

दो दिन से घटनास्थल पर कैंप कर रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) की मौजूदगी में सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। बालेश्वर एवं भद्रक स्टेशन के बीच बहानगा में शुक्रवार की शाम लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से कोरोमंडल एक्सप्रेस के टकराने के बाद यह हादसा हुआ था।
पिछले तीन दशक के इस सबसे भीषण ट्रेन हादसे में पहले 288 लोगों के मरने और एक हजार से अधिक के घायल होने की बात कही गई थी। ओडिशा सरकार ने मृतकों की संख्या रविवार को संशोधित 275 कर दी और घायलों की संख्या 1,175 बताई है।

सीबीआई करेगी बालेश्वर रेल हादसे की जांच

 

 

इस बीच, ओडिशा के बालेश्वर में हुए रेल हादसे की जांच सीबीआई (CBI) करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को भुवनेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी घोषणा की। अभी तक रेलवे संरक्षा आयोग, पुलिस एवं तकनीकी विभाग की कई टीमें जांच कर रही हैं। रेलवे संरक्षा आयुक्त की जांच जारी रहेगी।
रेलवे ने तोड़फोड़ और इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिग प्रणाली से छेड़छाड़ का संकेत दिया है। अधिकारियों ने कोरोमंडल एक्सप्रेस के चालक को भी यह कहकर क्लीन चिट दे दी कि उसके पास आगे बढ़ने के लिए हरी झंडी थी और वह निर्धारित गति सीमा के भीतर ट्रेन चला रहा था।
Exit mobile version