दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ पोषण दिवस का आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ पोषण दिवस का आयोज
कटनी -गतदिवस दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से बाहरवी तक के छात्र छात्राओ ने 29 नवम्बर के दिन को पोषण दिवस के रूप में मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना का गायन करके की गई । विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों ने ” पोषण प्रतिज्ञा ” ली जिसमें बच्चों ने नियमित आहार और स्वस्थ आहार लेने का वचन लिया। बच्चो ने प्रतिज्ञा की माध्यम से जाना कि स्वस्थ आहार हमारे शारीरिक और मानसिक विकास की कुंजी है।
विद्यालय की प्राचार्य सीमा दुबे और अन्य अध्यापकों के साथ चर्चा परिचर्चा में एनीमिया और एनीमिया के कारक तत्वों के बारे में चर्चा की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा दुबे के दिशा निर्देश में विद्यालय में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया
इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन, प्राचार्य श्रीमती सीमा दुबे एवं
उप प्राचार्य श्रीमति शबनम अख़्तर भी उपस्थित रही।
विद्यालय की निर्देशिका जूही जैन ने बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

