Numerology: आपका जन्मदिन बताएगा कैसी रहेगी आपकी सेहत, किस बीमारी का हो सकते हैं शिकार

November Weekly Numerology Predictions

Numerology: अंक शास्‍त्र में मूलांक का महत्व बहुत ज्यादा होता है। जिस तरह ज्‍योतिष शास्‍त्र में राशि बहुत जरूरी होती है और हर व्यक्ति की एक राशि होती है। राशि के बिन ज्योतिश शास्त्र में कोई भविष्यवाणी नहीं होती है। उसी तरह अंकशास्त्र में मूलांक होता है। हर व्यक्ति के जन्मदिन की तारीख के आधार पर उसका मूलांक बनाया जाता है और इसी मूलांक के आधार पर अंकशास्त्र की सारी भविष्यवाणियां की जाती हैं। इस आधार पर आप यह भी जान सकते हैं कि आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा और कौन सी बीमारियां आपको परेशानी कर सकती हैं।

मूलांक 1

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपके जन्म का मूलांक 1 होगा। इन लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है और इनकी सेहत अच्‍छी रहती है। उम्र बढ़ने पर इन लोगों को हाई बीपी, पीठ में दर्द, ब्रेन, लीवर और पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है उनका मूलांक 2 होता है और इन पर चंद्रमा का असर ज्‍यादा रहता है। ये लोग बेवजह चिंता करते रहते हैं इसलिए इन्हें तनाव की समस्या रहती है। इसके साथ ही इन्हें पेट या पाचन की समस्‍या, ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक न होना, खून की कमी होना, नींद न आने जैसी समस्‍याएं होती हैं।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 है। इन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। इन्हें छाती में या फेंफड़ों में समस्‍या, डाय‍िबिटीज, गठियावात, नर्वस सिस्‍टम और स्किन से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें-  रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मायसा' का पहला गाना 'ओ मायसा रे' रिलीज: एक्ट्रेस का दिखा रौद्र रूप और दमदार तांडव, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। इन पर राहु का असर होता है। इन लोगों की सेहत हमेशा अस्थिर बनी रहती है। इन्‍हें अस्‍थमा, सांस लेने में दिक्‍कत, बार-बार सर्दी-खांसी होना, यूरिन इंफेक्‍शन और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या हो सकती है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है। उनका मूलांक 5 होता है और इन लोगों पर बुध ग्रह का असर होता है। इन लोगों को भी तनाव, नींद न आना और घबराहट की समस्या रहती है। इसके अलावा इन्‍हें स्किन प्राब्‍लम, किडनी की समस्‍या, फ्लू, सर्दी-खांसी की समस्‍याएं होती हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 15 या 24 तारीख को होता है। उनका मूलांक 6 होता है। ऐसे लोगों पर शुक्र ग्रह का असर होता है। इन लोगों को नाक-गले में इंफेक्‍शन, घबराहट होने, बुखार-फ्लू की समस्‍याएं हो सकती हैं।

मूलांक 7

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इन पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है और इन्हें अपच, घबराहट की समस्‍या होती है। साथ ही ये लोग किसी तरह के इंफेक्‍शन की गिरफ्त में ज्यादा आते हैं।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है और इन लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। इन लोगों को ब्‍लड प्रेशर, सिर दर्द, लीवर, आंत की समस्‍या और दांतों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मूलांक 9

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इन पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ऐसे लोगों बार-बार बुखार से परेशान रहते हैं और गले,किडनी में समस्या का सामना करते हैं।