FEATUREDमध्यप्रदेश

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में NSUI का उत्पात, प्रशासनिक भवन में की तोड़फोड़

इंदौर। इंदौर के आरएनटी मार्ग स्थिति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। ये सभी कार्यकर्ता मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे। NSUI कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ का विरोध कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता कुलपति का मुंह काला करने आए थे। जब कुलपति अपने कक्ष में नहीं मिले तो इन छात्रों ने पूरे दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

घटना के समय यहां केवल एक गार्ड मौजूद था, जबकि दूसरा गार्ड लंच के लिए गया था। मौजूद एक गार्ड पर कार्यकर्ताओं ने कुलपति कक्ष खोलने का दबाव बनाया और फिर पूरे कक्ष में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इन छात्रों ने यहां रखे फर्नीचर, खिड़कियों के कांच, टेबल और अन्य सामानों में जमकर तोड़फोड़ की।

davv

davv%20(2)

दरअसल देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 30 मार्च को दीक्षांत समारोह होने वाला है। इस आयोजन में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। लेकिन NSUI इस बात का विरोध कर रही है कि DAVV के कुलपति पर महिला प्रताड़ना का दोष सिद्ध हो चुका है ऐसे में दीक्षांत समारोह में सुमित्रा ताई और राज्यपाल के साथ मंच कैसे साझा कर सकते हैं।

इसके अलावा भी DAVV के लॉ ऑफिसर की नियुक्ति को लेकर भी NSUI लगातार विरोध दर्ज करा रही है। बीते दिनों एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भी NSUI ससे जुड़े कुछ छात्रोंं पर मामले दर्ज हुए थे। इन्हें वापस लेने की मांग भी संगठन कर रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को NSUI कार्यकर्ताओंं ने जमकर तोड़फोड़ कर दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply