Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अब Google Map की जरूरत खत्म! हर सड़क की जानकारी देगा ‘लोकपथ एप-2’

मध्य प्रदेश में अब Google Map की जरूरत खत्म! हर सड़क की जानकारी देगा ‘लोकपथ एप-2।’मध्य प्रदेश में जैसे ही कोई वाहन प्रवेश करेगा, उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गूगल मैप्स (Google Map) की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उसे प्रदेश की हर लोकेशन लोकपथ एप-2 (Lokpath App 2) पर मिल सकेगी। इस एप को मध्य प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग तैयार करा रहा है।

मध्य प्रदेश में अब Google Map की जरूरत खत्म! हर सड़क की जानकारी देगा ‘लोकपथ एप-2’

टोल की दर सहित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा

गुजरात के भास्कराचार्य संस्थान के सहयोग से तैयार हो रहे इस एप में प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य के मार्ग, मुख्य जिला सड़क से लेकर सभी तरह की सड़कें शामिल रहेंगी। यह एप मार्गों का विकल्प तो बताएगा ही, साथ ही रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक व प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ थाना, अस्पताल, होटल, टोल प्लाजा, टोल की दर सहित अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराएगा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि