अब पुराना सोना नहीं खरीदेंगे सुनार, सराफा एसोसिएशन जबलपुर मप्र का फैसला
अब पुराना सोना नहीं खरीदेंगे सुनार, सराफा एसोसिएशन जबलपुर मप्र का फैसला
जबलपुर। देश में सराफा एसोसिएशन जबलपुर पहला ऐसोसिएशन है जिसने अपने सदस्यों के लिए इस प्रकार की एडवाइजरी व दिशा निर्देश जारी किए हैं। पुराना सोना नहीं खरीदने को लेकर शहर के सराफा कारोबारी एकमत नजर आ रहे हैं। इस संबंध में सराफा एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सराफा एसोसिएशन जबलपुर ने अपने सदस्यों के लिए दिशा-निर्देश तय किए हैं।
पुराना सोना लेकर ग्राहक आए तो पुराना बिल जरूर दिखाना होगा
एसोसिएशन के राजा सराफ के अनुसार ज्वेलर्स के पास अगर पुराना सोना लेकर ग्राहक आता है तो उसका पुराना बिल जरूर दिखाना होगा, साथ ही पुराने जेवर से नया जेवर ग्राहक ले रहा है और उसके पास पुराना बिल नहीं है तो उसकी पूरी जानकारी लेने के बाद जेवर एक्सचेंज होगा।
आजकल चोर फर्जी बिल बनाकर भी जेवर बेचने का या गिरवी रखने का काम कर रहे हैं। नया ग्राहक आपके पास आकर बगैर बिल के जेवर गिरवी रखता है तो कृपया उसकी पूरी जानकारी लेंं।
आपका रेगुलर ग्राहक अगर दूसरे की गिरवी रखना आ रहा है तो कृपया बिल देख ले और अगर बिल नहीं है तो गिरवी भी ना रखें क्योंकि चोर आजकल अपने परिचितों को अपनी मजबूरी बताकर चोरी का जेवर गिरवी रखते हैं।








