Thursday, May 21, 2026
FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अब नहीं चाहिए सबूत… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गवाह बना पूरा पाकिस्तान

अब नहीं चाहिए सबूत… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गवाह बना पूरा पाकिस्तान। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के 16वें दिन भारत ने आखिरकार बदला ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों के 9 ठिकानों पर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की. भारत ने ड्रोन और अत्याधुनिक हथियारों से 9 टारगेट सेट किए और 24 अटैक कर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया. पहलगाम हमले का भारत ने ऐसा करार जवाब दिया है कि इस बार कोई सबूत नहीं मांगेगा, क्योंकि पाकिस्तान के तमाम लोग चश्मदीद भी हैं।

अब नहीं चाहिए सबूत… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गवाह बना पूरा पाकिस्तान

पुलवामा की साजिश रचने वाला बहावलपुर का मरकज ‘सुभान अल्लाह’ भारत की स्ट्राइक में तबाह

भारत ने बुधवार आधी रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, गुलपुर, सवाई, बिलाल, बरनाला, महमूना कोटली और मुजफ्फराबाद में ताबड़तोड़ हमले किए. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी ठिकानों को टारगेट किया है. भारत ने आतंकी अजहर मसूद और हाफिज सईद को गहरी चोट दी और उनके आतंकी कैंप को मिट्टी में मिला दिया. इस बात को पाकिस्तान की आवाम भी चीख-चीख कर कह रही है।

पूरा पाकिस्तान चश्मदीद

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं. पाकिस्तान रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना कि कहा कि भारत ने हमला किया है और मिसाइलें दागी गई हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के मस्जिदों से बकायदा ऐलान किया जा रहा था कि लोग घरों को छोड़ दें और सुरक्षित जगहों पर पहुंचे. इस दौरान घरों में कोई भी मौजूद न रहे. लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाते नजर आए. पाकिस्तान की सरकार की तरफ से ये संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया था।

अब नहीं चाहिए सबूत… ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का गवाह बना पूरा पाकिस्तान

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम